फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने कहा दे दो जान और फंदे पर झूल गया प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाई
विज्ञापन


खैराबाद (सीतापुर)। इसे दिवानगी कहें या फिर नादानी। जो एक प्रेमिका कहने पर युवक ने फांसी लगा ली। उसका शव बाग में पेड़ से लटका मिला।

गले में प्रेमिका का ही दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। घटना के बाद से प्रेमिका बदहवास है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खैराबाद निवासी अनूप (20) का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चलता था। भनक प्रेमी युगल के परिवारों को लगी, तो उन्होंने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी।

बताते हैं कि रविवार को प्रेमी युगल घर से निकल कर धरैंचा गांव के निकट एक आम के बाग में पहुंचा। यहां पर अनूप प्रेमिका का दुपट्टा छीनकर पेड़ पर चढ़ गया।

इससे पहले कि प्रेमिका कुछ समझ पाती, अनूप ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। प्रेमिका के सामने ही उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक की प्रेमिका ने बताया कि परिवार मिलने-जुलने का विरोध कर रहा था। जब यह बात अनूप को बताई तो वह भड़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कहने लगा कि अगर मैं तुम्हारे साथ जी नहीं सकता, तो बिछड़ कर जी नहीं पाऊंगा। अनूप ने कहा कि वह बिछड़ने से बेहतर अपनी जान दे देगा।

प्रेमिका ने बताया कि उसे लगा कि अनूप मजाक कर रहा है और उसने कह दिया कि जाओ! जान दे दो। प्रेमिका के इतना कहते ही अनूप ने प्रेमिका के गले से दुपट्टा खींच लिया और पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली।

प्रेमिका ने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह उसे बचा नहीं सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें