लखनऊ जा रहा युवक सिधौली में घायल मिला
सीतापुर। काम के लिए लखनऊ निकला एक युवक संदिग्ध हालात में सिधौली कस्बे में घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टर उसके हेड इन्जरी होना बता रहे हैं। युवक को होश नहीं आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्वाल मंडी निवासी संतोष उर्फ सनोज (22) लखनऊ के होटल में काम करता है।
बुधवार की शाम वह लखनऊ जा रहा है। जिसके बाद परिवार का उससे संपर्क नहीं हो पाया। इधर गुरुवार की सुबह लोगों ने सिधौली कस्बे में हाइवे के निकट संतोष उर्फ सनोज को घायल अवस्था में पड़ा।
जिसको नागरिकों ने सिधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सिधौली के डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इधर संतोष से संपर्क न हो पाने पर परिवार उसे तलाशने लगा। सिधौली में घायल युवक मिलने की खबर पर परिवार वहां पहुंचा, जिसके बाद जिला अस्पताल आया।
यहां पर परिवार ने संतोष उर्फ सनोज की पहचान की है। युवक सड़क हादसे का शिकार हुआ है या फिर उसे किसी ने घायल किया है, यह रहस्य बना हुआ है। परिवार युवक के होश में आने का इंतजार कर रहा है।