फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी को जा रहा 2 हजार लीटर तेल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाबाजारी को जा रहा दो हजार लीटर तेल पकड़ा
विज्ञापन

लहरपुर क्षेत्र में भी पकड़ा गया सौ लीटर तेल
अमर उजाला ब्यूरो
सिधौली/लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र सिधौली में ग्रामीणों ने शनिवार रात कालाबाजारी को जा रहा कोटे का दो हजार लीटर तेल पकड़वाया। पूर्ति विभाग इस मामले में कोटेदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में है। दूसरी तरफ लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने क्षेत्र के एक व्यक्ति को 100 लीटर तेल के साथ पकड़ा है। वह तेल भी कोटेदार द्वारा काला बाजारी कर बेचा गया था।
सिधौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंदनपुर के निकट ग्रामीणों ने एक पिकअप को पकड़कर हंगामा काटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पिकअप पर लदा मिट्टी का तेल धारानगर निवासी कोटेदार का है। हंगामा बढ़ता देख पिकअप चालक वाहन को कुंदन नगर के निकट ही छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने यूपी 100 को डायल कर पुलिस बुलाई। पुलिस ने वाहन को तेल समेत कब्जे में लेते हुए सूचना एसडीएम को दी। एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक एसके यादव ने मामले की जांच की। जांच के बाद पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि पिकअप पर 10 ड्रम मिट्टी का तेल लदा है, जो करीब दो हजार लीटर के आसपास है। यह तेल धारा नगर के कोटेदार रामलली के कोटे का है। जांच में इस बात की भी पुष्टि होती है कि यह तेल काला बाजारी के लिए जा रहा था। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जा रही है। अनुमति मिलने पर संबंधित कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लहरपुर क्षेत्र के ग्राम ठकुरन पुरवा के निकट बाइक से मिट्टी का तेल लेकर जा रहे हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लौंका निवासी मोहम्मद शाहिद को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि बाइक पर सौ लीटर तेल लदा था, जांच में पाया गया है कि यह तेल ग्राम चंदेसुवा निवासी सरोजनी देवी कोटेदार के कोटे का है। तेल कब्जे में लेने के बाद सूचना एसडीएम लहरपुर को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें