फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में गोली मार घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद में युवक को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
युवक के पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ केस दर्ज
हरगांव में वारदात

हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार रात कुछ लोगों ने भूमि विवाद में एक युवक को गोली मार दी। उधर, गोली चलने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर दौड़े तो हमलावर भाग गए। आननफानन युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक के पिता ने गांव के ही पांच लोगों को नामजद किया है। दोनों पक्ष एक ही गांव के निवासी होने से क्षेत्र में तनाव है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम करमसेपुर निवासी बंटू (25) पुत्र जनार्दन शनिवार रात अपने पिता जनार्दन के साथ मोटर साइकिल से हरगांव जा रहा था। बताते हैं कि गांव के बाहर घात लगाकर बैठे सशस्त्र हमलावरों ने मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया। इस पर पिता-पुत्र ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इससे बंटू फायरिंग की चपेट में आ गया और गिर गया। गांव के बाहर फायरिंग की आवाज सुनते ही लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी तरफ बढ़ते देख हमलावर मौके से भाग निकले। लेकिन तब तक बंटू गंभीर रूप से घायल हो चुका था। युवक के पिता ने गांव के ही अखिलेश, बबलू, रामसिंह, रनधीर व संदीप के खिलाफ तहरीर दी है। जनार्दन ने पुलिस को बताया कि अखिलेश पक्ष से उनका भूमि विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते अखिलेश ने शनिवार रात गाड़ाबंदी की और हत्या करने के इरादे से पिता व पुत्र पर फायरिंग की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि घायल युवक के पिता की तहरीर पर अखिलेश समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं युवक को सीएचसी से नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें