फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस पलटी, चालक सहित छह जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई जिले के रहने वाले हैं सभी घायल
विज्ञापन

मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में मंगलवार की दोपहर हरदोई-सीतापुर मार्ग पर एक रोडवेज बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। चालक जब तक कुछ समझ पाता अनियंत्रित होकर बस पुलिया से टकराने के बाद सड़के किनारे गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। इस हादसे में चालक सहित छह मुसाफिर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

हरदोई डिपो की रोडवेज बस मंगलवार को करीब 25 सवारियां लेकर सीतापुर आ रही थी। कोतवाली महोली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-सीतापुर मार्ग पर करमसेपुर की पुलिया के करीब बस के पहुंचते ही उसका स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे पहले कि चालक कुछ कर पाता बस अनियंत्रित होकर पहले पुलिया से टकराई फिर सड़के के नीचे उतरकर गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन


इस हादसे में हरदोई चौराहा निवासी बस चालक अरशद अली के अलावा हरदोई के माधौगंज निवासी दिव्या पुत्री अरविंद, हरदोई के रसूलपुर निवासी प्रगति पटेल पुत्री अजयपाल, सैलापुर निवासी कीर्ति पुत्री उमाकांत, हरदोई के माधौगंज निवासी उदयभान व उसकी पत्नी सर्वेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की खबर मिलते ही एसडीएम राजीव पांडेय ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बस चालक अरशद अली ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें