फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में किसान से 33 हजार की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में शनिवार को लालबाग के पास टप्पेबाजों ने गल्ला मंडी से लौट रहे किसान से 33 हजार की नकदी पार कर दी। घटना के बाद लोगों ने टप्पेबाज का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह अपने साथी की बाइक पर बैठ कर भाग निकला। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मानपुर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव निवासी किसान मेंहदी हसन शनिवार को गल्ला मंडी गेहूं बेचने आया था। गेहूं बेचकर वह 33 हजार रुपये लेकर घर जा रहा था। बताते हैं कि जब वह आटो पर बैठ कर लालबाग की ओर जा रहा था। तभी उसके साथ बैठे एक व्यक्ति ने जेब से 33 हजार की नकदी पार कर दी।

जब किसान शहर के लालबाग के करीब पहुंचा तो उसे कुछ आशंका हुई। इस बीच चलते आटो से टप्पेबाज कूद गया। यह देखकर किसान ने जब तक आटो रोकवा कर उसका पीछा करने की कोशिश की, तब तक आटो के पीछे चल रही टप्पेबाज के साथी की बाइक पर सवार होकर वह भाग निकला। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें