फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का जीना ढहा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मछरेहटा (सीतापुर)। प्रधानमंत्री आवास में जीने के नीचे खाना बना रही एक महिला पर अचानक जीना भरभरा कर ढह गया। मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई। जीना अभी आठ दिन पूर्व ही बनवाया गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


मछरेहटा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर उत्तरी निवासी प्रदीप को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला था। उसने आवास का निर्माण कराया था और उसी में परिवार सहित रहता था।

जीने का निर्माण करीब आठ दिन पूर्व हुआ था। उसी जीने के नीचे शनिवार शाम उसकी पत्नी संगीता (22) खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक जीना ढद्द गया।

जिससे संगीता उसके नीचे दब गई। जानकारी पर जब तक लोगों ने जीने का मलबा हटाकर संगीता को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। प्रदीप के घर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तहसील प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें