फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों व दुकान से दो लाख का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली/सदरपुर (सीतापुर)। महोली कोतवाली इलाके में सोमवार रात को चोरों ने एक घर में नकब लगा दी। वहां से करीब दो लाख की संपत्ति उठा ले गए। उधर, सदरपुर थाना क्षेत्र के गोडैचा चौराहा के पास एक घर व दुकान से चोर 25 हजार का सामान समेट ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


महोली कोतवाली क्षेत्र के मुड़ासानी के प्रधान कमलेश सिंह के घर चोरों ने सोमवार रात को नकब लगा दी। चोर घर में दाखिल हो गए। बाद में घर में रखी करीब दो लाख की गृहस्थी समेट ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी।

प्रधान कमलेश सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित रात छत पर सोये थे। सुबह जब आंख खुली तो कमरे में जाकर देखा तो नकब लगी हुई थी। सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने जेवर, कपड़े, बर्तन सहित करीब दो लाख रुपये का माल उड़ा दिया।
विज्ञापन

उधर, सदरपुर थाना इलाके के उमाशंकर का घर गोडैचा चौराहे की पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूरी पर है। उसी में कपड़े की दुकान है। रात में घर के सभी लोग छत पर सोए थे। टावर के सहारे चोर घर में घुस गए और दुकान में प्रवेश कर गए, जहां से 24 हजार 700 रुपये चोरी कर लिए।

तभी चोर घर के दूसरे कमरे में घुसने का प्रयास कर रहे थे कि दरवाजे के ऊपर रखा लकड़ी का गुटका गिर गया, जिसकी आहट पाकर घर के सदस्य जग गए। घर वालों के जगने से चोर सामने का दरवाजा खोलकर भाग गए। पीड़ित उमाशंकर ने चोरी की तहरीर थाना सदरपुर में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें