फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड कमाने गया युवक संदिग्ध हालात में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने हरगांव थाने में भी दी तहरीर
विज्ञापन

हरगांव (सीतापुर)। उत्तराखंड के हरिद्वार में नौकरी करने गया हरगांव इलाके का युवक संदिग्ध हालात में लापता है। उसकी काफी दिनों तक खोजबीन की गई, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। परिवार के लोगों ने पुलिस के पास गुमशुदगी दर्ज करा दी है। पुलिस का कहना है कि आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हरगांव थाना क्षेत्र के वजीरपुर निवासी दिवाकर (22) मजदूरी करने के इरादे से पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के जिला हरिद्वार गया था। वहां पर वह जेननिक कंपनी में काम करने लगा था। उसके साथ ही उसके गांव का कुलदीप भी उसी कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन


बताते है कि दिवाकर को काम के लिए घर से कुलदीप ही ले गया था। दिवाकर की शादी 18 मई को थी। इसलिए दिवाकर शादी की तैयारियों के लिए 11 मई को ही हरिद्वार से अपने घर वजीरपुर थाना हरगांव के लिए चला था। लेकिन दिवाकर अपने घर नहीं लौटा।

बताते हैं कि दिवाकर हरिद्वार से लगभग 60 हजार रुपये लेकर निकला था। दिवाकर के घर न पहुंचने पर जब उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उसका फोन स्विच ऑफ बताया। इसके बाद घर वाले हरिद्वार में उस मकान पर पहुंचे, जहां दिवाकर अपने दोस्त कुलदीप के साथ रहता था।
विज्ञापन


मकान मालिक मोहन कुमार ने दोनों दोस्तों का साथ रहना स्वीकार करते हुए हरिद्वार के थाना रानीपुर गोड़ सिड़कुल में गुमशुदगी का प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट अंकित करा दी। उसके बाद पीड़ित राम कुमार ने हरगांव थाना में भी तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें