फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र बदमाशों ने बाइक सवार प्रबंधक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली( सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की शाम पिपरावां व मल्लापुर चौबे गांव के बीच बाइक सवार बदमाशों ने कॉलेज के प्रबंधक से असलहे से डरा धमका कर 5200 रुपये व दस्तावेज लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर झाड़ियों में डाल दिया।
विज्ञापन


बाद में बदमाश उनकी बाइक खंती में छोड़कर भाग निकले। लूट की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। खोजबीन के दौरान उनकी बाइक खंती में पड़ी मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

भारत इंटर कॉलेज उमरिया के प्रबंधक चंद्र कुमार सिंह रविवार को बाइक से सीतापुर गए थे। यहां पर कामकाज निपटाने के बाद शाम करीब नौ बजे चंद्र कुमार मोटरसाइकिल से वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान रास्ते में महोली कोतवाली इलाके के पिपरावां और मल्लापुर चौबे गांव के बीच दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने उन्हें असलहे के बल पर रोक लिया और डरा धमकाकर उनसे 5200 रुपये व अभिलेख लूट लिए।

इसके बाद रस्सी से हाथ व पैर बांधकर प्रबंधक को झाड़ियों में डालकर बदमाश वहां से भाग गए। खोजबीन के दौरान उनकी बाइक खंती में पड़ी मिली। वारदात की सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें