घर में घुस युवती से रेप की कोशिश
घर वालों ने युवक को दबोचा, केस दर्ज
जेल भेजा गया आरोपी, लहरपुर कस्बे की घटना
लहरपुर (सीतापुर)। एक युवती बुधवार रात घर में सो रही थी। तभी पड़ोस का एक युवक घर में घुस गया। उसने युवती से दुराचार की कोशिश की। शोर सुनकर परिवार के लोगों ने युवक को दबोच लिया। परिवारीजनों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है।
लहरपुर कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती बुधवार रात घर में सो रही थी। कस्बे के नई बस्ती निवासी अकरम युवती के घर घुस गया। आरोप है कि अकरम ने युवती को दबोच लिया और रेप की कोशिश की। इस पर युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग दौड़े और आरोपी को दबोच लिया। युवती के परिवार के लोग आरोपी को पकड़ कर थाने ले जा रहे थे। इस बीच आरोपी हाथ छुड़ाकर भाग खड़ा हुआ, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने उसे दबोच लिया। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।