अटरिया थाना क्षेत्र के खरटोहना मजरा अकबरपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों से नकदी, जेवर, बर्तन सहित करीब पंद्रह हजार रुपये का सामान पार कर दिया। जानकारी होने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
गांव निवासी रामकिशोर पुत्र बद्री ने बताया कि रात को चोरों ने उसके घर से पांच सौ की नकदी, जेवर सहित लगभग दस हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा रामकिशोर के भाई राजकुमार के घर से भी बर्तन, कपड़े व नकदी सहित पांच हजार रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।