फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के जन्म पर हुए समारोह में हर्ष फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से बरामद की एक बंदूक व खोखे
विज्ञापन

सीतापुर। थानगांव थाना क्षेत्र में बच्चे के जन्म की खुशी में हुई पार्टी के दौरान चाचा ने हर्ष फायरिंग की। जिससे वह खुद ही फायरिंग की चपेट में आ गया और घायल हो गया। बात जब पुलिस तक पहुंची तो हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपी घायल होने के बावजूद निकल भागा। पुलिस ने मौके से अवैध बन्दूक व खोखे बरामद किए हैं।

थानगांव के ग्राम शंकरपुर झिसनी मुरली कुटी निवासी भवनलाल के पुत्र मस्तराम के बच्चे का जन्म हुआ था। इसी खुशी में सोमवार की शाम पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें दावत के साथ गीत संगीत का भी कार्यक्रम था। इसमें भवनलाल का दूसरा पुत्र नरेंद्र (30) नशे में टल्ली होकर पहुंचा और डीजे की धुन पर झूमने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच अचानक वह बंदूक निकाल लाया और दनादन फायरिंग करने लगा। नशा अधिक होने के कारण अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और उसकी ही बंदूक से निकली गोली उसको ही जा लगी। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर गया। उसके गिरते ही वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पुलिस केस के भय से घायल युवक भाग गया। पुलिस ने मौके एक अवैध बंदूक व कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इस संबंध में कोई केस दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें