करंट लगने से मां-बेटी झुलसी
रेउसा (सीतापुर)। थानगांव के सुकेठा गांव में रविवार शाम को एक मकान की दीवार में करंट उतर आया, जिससे मां-बेटी झुलस गई। दोनों को आननफानन परिवारीजनों ने सीएचसी रेउसा में दाखिल कराया, जहां पर उपचार चल रहा है।
थाना इलाके में राजकुमार पांडेय का पक्का मकान है। रविवार शाम को मकान में करंट दौड़ रहा था। राजकुमार की बेटी आरती ने जैसे ही दीवार को छुआ, उसे करंट लग गया। इस पर उसने शोर मचाया तो उसकी मां उर्मिला उसे छुड़ाने के लिए पहुंच गई, जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गई। परिवारीजनों ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा पहुंचाया। उनका इलाज चल रहा है।