फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर पचास हजार की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नकब लगाकर 50 हजार की चोरी
विज्ञापन

महमूदाबाद(सीतापुर)। रामपुर मथुरा मार्ग पर बीती रात एक घर में सेंध काटकर चोरों ने पैंतीस हजार की नकदी समेत करीब 50 हजार रुपये के जेवर चोरी कर लिए। गृहस्वामी को घटना की जानकारी सुबह हुई। सूचना पुलिस को दे दी गई है। रामकुंड चौराहे के समीप रामपुर मथुरा मार्ग पर श्रीराम गुप्त के मकान में जनपद बाराबंकी जनपद के मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के गुलरिहा निवासी गुड्डू परिवार के साथ गुजर-बसर करने के लिए किराए पर रह रहे हैं। बीती सोमवार की रात गुड्डू अपनी पत्नी व बच्चों के साथ कमरे के बाहर सो रहा था। रात के किसी पहर चोरों ने गुड्डू के कमरे की पिछली दीवार काटकर कमरे में रखे बक्से को तोड़कर नगदी समेत करीब पचास हजार के जेवर पार कर दिए।
.......................
आयरन गोदाम से लाखों का सामान चोरी
महोली (सीतापुर) कस्बा स्थित एक आयरन स्टोर के गोदाम से बीती रात चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार दोपहर जब गोदाम मालिक को इस बात की जानकारी हुई तो इसकी लिखित सूचना कोतवाली में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिष्ठित लोहे के व्यापारी हरिओम मित्तल की जीटी रोड पर दुकान है। गोदाम डाक बंगला रोड पर है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे व्यापारी ने पिकअप पर सामान लादने कर्मचारी को भेजा तो वहां पर सामान अस्त-व्यस्त देख कर्मचारी ने दुकान मालिक को सूचना दी। हरिओम मौके पर पहुंचे तो गोदाम का सामान बिखरा पड़ा था। स्टाक से सामान मिलान करने पर दो पंपिंग सेट, एक अल्टीनेटर व कुछ अन्य छिटपुट उपकरण चोरी होने का पता चला। कोतवाली प्रभारी अनिल राय ने बताया दुकान मालिक के द्वारा तहरीर दी गई है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें