फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो वारदात के दिन व्यापारी के पास था चार लाख कैश

विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात के दिन व्यापारी के पास थे चार लाख कैश
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने मुनीम के बयान के आधार पर किया दावा
ट्रिपल मर्डर मामले में अब तक गिरफ्त से दूर बदमाश

सीतापुर। शहर के सिविल लाइंस में हुए ट्रिपल मर्डर व लूट की वारदात को लेकर पुलिस अब तक खाली हाथ है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि वारदात के करीब दो सप्ताह बाद पुलिस को अब कुछ पुख्ता सबूत मिल गए हैं। जिनके आधार पर पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है। पुलिस के दावे के मुताबिक मर्डर करने के बाद बदमाश करीब चार लाख की नकदी लूट ले गए हैं। हालांकि लूटी गई रकम का सही आंकड़ा वारदात के खुलासे के बाद ही मिल सकेगा।
शहर के सिविल लाइंस निवासी दाल व्यापारी सुनील, उनकी पत्नी व बेटे की घर के सामने हत्या व लूट का खुलासा करने के लिए पुलिस जुटी हुई है लेकिन अब तक उसे कोई सफलता नहीं मिली है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस ने लूट व ट्रिपल मर्डर को लेकर कई चीजें पता कर ली हैं। जिसमें पुलिस को यह भी जानकारी हो गई है, कि बदमाशों ने हत्या करने के बाद कितनी रकम लूटी है। एक पुलिस सूत्र का दावा है कि वारदात के बाद व्यापारी से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लिया गया। जिनमें करीब 22 साल से काम कर रहा मुनीम चंद्रशेखर (70) भी शामिल था। उससे भी पुलिस ने घटना को लेकर कई चक्र में पूछताछ की। सूत्र बताते हैं कि मुनीम से पता चला है कि जिस दिन घटना हुई है। उस दिन शाम को दुकान से घर जाते समय व्यापारी सुनील जायसवाल के पास चार लाख रुपये थे। पुलिस सूत्रों ने मुनीम के हवाले से दावा किया है कि दाल व्यापारी के यहां करीब 12 लाख रुपये के आसपास बिक्री होती थी। जिस दिन घटना हुई है। उस दिन व्यापारी दुकान से चार लाख रुपये लेकर चला था। वह रुपये गायब हैं, जिससे पुलिस को लूट की रकम के बारे में पता चला गया है। पुलिस ने व्यापारी की दुकान पर काम करने वाले व आने-जाने वाले कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की है। सूत्र बताते हैं कि पूछताछ से कई ऐसी चीजें जानकारी में आई हैं, जिनके जरिए घटना का खुलासा करने में काफी मदद मिल रही है। कोतवाल राजेश सिंह का भी कहना है कि मुनीम के जरिए जांच पड़ताल में मालूम हुआ, जिस दिन घटना हुई है। उस दिन उनके पास चार लाख रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ भी नहीं दिखा पाई कमाल
शहर की पॉश कॉलोनी सिविल लाइंस में सुनील जायसवाल व उनके बेटे, पत्नी की हत्या, लूट की वारदात को करीब तेरह दिन हो गए हैं। लेकिन पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। खास बात यह है कि घटना का खुलासा करने के लिए लगाई गई एसटीएफ भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। सूत्र बताते हैं कि एसटीएफ ने शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों व दूसरे जनपदों से इस घटना का खुलासा करने के लिए कई लोगों को उठाया, लेकिन उसको घटना से जुड़ा कोई क्लू नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें