फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने बाइक में मारी ठोकर, मां की मौत, बेटा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा जख्मी
विज्ञापन


सदरपुर (सीतापुर) रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे मां-बेटे की बाइक महमूदाबाद-रेउसा मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

आमने-सामने हुई भिड़ंत में मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र रामपुर मथुरा के तिलपुरा गांव में रहने वाली सुमन देवी (55) पत्नी विद्या प्रसाद गुरुवार को अपने बेटे पप्पू के साथ बाइक से रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने सदरपुर के ग्राम मुजेहना जा रही थी।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे दोनों जब महमूदाबाद-रेउसा मार्ग पर धुरिया गांव के करीब पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी, कि सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने जख्मी पप्पू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें