फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद आज, 9 बजे होगी नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद आज, बाजार में दिखी रौनक
विज्ञापन


सीतापुर। कुर्बानी का पर्व बकरीद शनिवार को मनाया जाएगा। शिया व सुन्नी समुदाय के धर्मगुरुओं ने सुबह 9 बजे मस्जिदों में बकरीद की नमाज का ऐलान किया है। इस दिन बकरे की कुर्बानी देने के बाद भी नमाज पढ़ी जाएगी और नमाज करने के बाद भी कुर्बानी दी जा सकेगी।

शिया धर्म गुरू मौलाना इश्तियाक हुसैन ने बताया कि यह पर्व कुर्बानी के लिए होता है। इस पर्व के माध्यम से लोगों का जमीर जगाया जाता है कि वे अपने मुल्क, धर्म व इंसानियत की हिफाजत के लिए कुर्बानी के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


सुन्नी समुदाय के लोग भी सुबह नौ बजे ही मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा करेंगे। बकरीद के त्योहार को लेकर शुक्रवार को ही मस्जिदों व ईदगाहों पर साफ सफाई का काम शुरू हो गया था।
विज्ञापन


बाजार भी गुलजार रहे। यह त्योहार कुर्बानी के लिए जाना जाता है, इस वजह से जानवरों की बाजार में बकरों का मोलभाव होता रहा। लोग अपने बजट के हिसाब से कुर्बानी की खातिर बकरे खरीद रहे थे।

हालांकि इस दौरान बकरों की कीमत में उछाल देखने को मिला। यहां बता दें कि सरकार ने जब से अवैध बूचडख़ानों पर पाबंदी लगा दी थी।

तब से बकरों के खरीददार कम हो गए थे। बकरीद के त्योहार में लोगों ने बकरों की जमकर खरीददारी की। बाजारों में लोगों ने नए कपड़े व मिठाइयां भी खरीदीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें