बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत
महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में मवेशी चराने गए एक ग्रामीण की बुधवार दोपहर बिजली गिरने से मौत हो गई। जानकारी होने पर तहसीलदार व लेखपाल मौके पर पहुंच गए थे।
महोली कोतवाली क्षेत्र के ब्रम्हावली निवासी राजकिशोर (45) बुधवार को मवेशी चराने गया था। दोपहर को वह क्षेत्र के अंगरौरा गांव के पास अपने मवेशी चरा रहा था। तभी अचानक उस पर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौत मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर वहां ग्रामीणों का तांता लग गया।