दो बाइकें भिड़ीं, तीन जख्मी
महमूदाबाद (सीतापुर)। पैंतेपुर से महमूदाबाद मार्ग पर दो बाइकें आपस में टकरा गईं जिससे एक शिक्षक व दो विद्यार्थी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के केदारपुर निवासी व सीता चिल्ड्रेन एकेडमी के शिक्षक शिवम वर्मा अपनी बहनों सुप्रिया (11) तथा प्रीतम (13) को लेकर बाइक से मंगलवार सुबह महमूदाबाद आ रहे थे, तभी नटवीर बाबा स्थल रेवान के पास सामने से आ रही बाइक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोगों को चोटें आईं। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया है।