फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने चाचा भतीजे को तो टप्पेबाजों ने सुपरवाइजर को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने किसान के खाते से उड़ाए ढाई लाख रुपये
विज्ञापन

सीतापुर। मानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने बाइक पर जा रहे चाचा भतीजे को धमकाकर लूटपाट की है। दूसरी तरफ बिसवाँ कोतवाली क्षेत्र में टप्पेबाजों ने एक कंपनी के सुपरवाइजर से टप्पेबाजी कर रुपए पार कर दिए। उधर, तालगांव थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक किसान के खाते से ढाई लाख रुपये और आए हैं।

मानपुर थाना क्षेत्र के उलरा निवासी शरीफ अपने भतीजे फुरकान के साथ शनिवार को बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में भूइया कलां के पास बाइक से पीछा कर रहे 3 सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को रोक लिया।
विज्ञापन


जिसके बाद तमंचे से जान से मारने की धमकी देते हुए दो मोबाइल फोन और 14 हजार की नगदी लूट ली, जिसके बाद बदमाश मुंह न खोलने की धमकी देते हुए मौके से निकल भागे। पीड़ित ने इस संबंध में मानपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कर रही है।

लखनऊ के आलम नगर निवासी सर्वेश दीक्षित सदरपुर थाना क्षेत्र की एक कंपनी में सुपरवाइजर है। शनिवार को बिसवां कस्बा स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में अपने खाते से 16 हजार रुपए निकाले थे। जिनको थैले में रखकर वह घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था।

इसी बीच तहसील गेट पर बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंच गए। जिन्होंने सर्वेश दीक्षित को बातों में उलझा लिया। इसी बीच उसके थैले से रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने बिसवां कोतवाली में तहरीर दी है। तालगांव कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी आलोक कुमार पटेल के फोन पर साइबर ठगों ने कॉल की।
विज्ञापन


जिन्होंने लाटरी निकलने का झांसा देकर आलोक कुमार पटेल के खाते से दो लाख 46 हजार 696 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें