फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण का ड्रामा करने वाला युवक धरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण का ड्रामा करने वाला युवक धरा गया
विज्ञापन


महमूदाबाद (सीतापुर)। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में खुद के अपहरण का ड्रामा करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। युवक ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची थी, लेकिन वह खुद के ही बुने जाल में फंस गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहरौली निवासिनी अरविंद (30) शनिवार की रात घर के बाहर सोते समय संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। इसके बाद अरविंद की मां मीरादेवी ने गांव के कमलेश, नंद किशोर व कुलदीप के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप था कि मकान के विवाद के चलते तीनों ने अरविंद का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने रविवार देर रात बहरौली गांव के निकट ही एक पुलिया पर छापेमारी की। पुलिस ने इसी पुलिया के नीचे से अरविंद को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान ने बताया कि अरविंद ने अपने विरोधियों को फंसाने की साजिश रचते हुए झूठा आरोप लगाया था। अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें