फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम न कराने की जिद को लेकर हंगामा, कई थानों की बुलाई फोर्स
विज्ञापन

थानगांव/रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर फंदे पर लटका मिला। परिवारीजन ने शव का पोस्टमार्टम न कराने की जिद को लेकर कुछ देर हंगामा भी किया। जिसकी वजह से कई थानों की पुलिस बुलाई गई थी। लेकिन पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और शव का पोस्टमार्टम कराया है।

क्षेत्रीय विधायक ने मौके पर जाकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। थानगांव के महेशपुर निवासी अनुज (20) का शव शनिवार की सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


खबर पाकर पुलिस जब गांव पहुंची तो परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो ग्रामीण व परिवारीजन हंगामा करने लगे। काफी समझाने के बाद लोग माने। तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थानगांव एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का विरोध देखकर रामपुर मथुरा, सदरपुर आदि थानों की पुलिस भी बुलाई गई थी। एसओ ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों का कोई आरोप नहीं है।

घटना की सूचना मिलने पर सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, उनके प्रतिनिधि ओमप्रकाश मिश्रा आदि मौके पर पहुंचे। शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही किसान दुघर्टना बीमा योजना के तहत लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

तालाब में मिली महिला की लाश
महोली (सीतापुर)। महोली कोतवाली इलाके में नरनी गांव की एक महिला का शव सत्तिन तालाब में पड़ा मिला। महोली क्षेत्र के नरनी गांव निवासी कल्लू की 25 वर्षीय पुत्री शकुंतला देवी मंदबुद्धि थी। वह शुक्रवार को घर से निकल गई थी। जिसके बाद लापता हो गई थी।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह उसका शव ब्रम्हावली गांव के पास सत्तिन तालाब में पड़ा मिला। शव पड़ा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस व मृतका के परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोगों का कहना है कि शकुंतला की डूबने से मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें