फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टा मालिक पर 8.85 लाख हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव के भूतपूर्व सैनिक ने चिरचिटा के ईंट भट्ठा मालिक पर 8.85 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। उसे ईंट भी नहीं दी गई। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

खिंदौड़ा गांव निवासी ठाकुर संतोष कुमार राणा ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह आर्मी से सेवानिवृत्त है। अब परिवार सहित मेरठ में रहता है। 15 अप्रैल 2017 को वह चिरचिटा गांव में ईंट भट्ठे पर ईंटों का सौदा करने गया। तीन लाख अव्वल ईंट 10.50 लाख रुपये में तय हुई। भट्ठा मालिक ने आधे रुपये एडवांस में देने को कहा तो उन्होंने 4.85 लाख रुपये नगद दे दिए। इसके बाद चार लाख रुपये के चेक दिए। भट्ठा मालिक ने आश्वासन दिया कि निकासी होते ही ईंट भिजवा दी जाएगी, लेकिन ईंट नहीं भिजवाई। उन्होंने भट्ठा मालिक से रुपये लौटाने को कहा तो अब वह रुपये भी नहीं लौटा रहा। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने आरोपी भट्ठा मालिक के खिलाफ कार्रवाई कर पैसे वापस कराने की मांग की। एएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें