फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में पकड़ी अवैध मौरंग मंडी, 19 ओवरलोड ट्रकों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली में पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान
विज्ञापन

सिधौली (सीतापुर)। पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग की संयुक्त छापेमारी में अवैध मौरंग मंडी पकड़ी गई। इस मंडी में मौरंग बिक्री के लिए खड़े 19 ओवरलोड ट्रकों का चालान करते हुए उन पर पांच लाख का प्रशमन शुल्क लगाया गया है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम की अगुवाई में सोमवार की सुबह इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से मौरंग, बालू बेचने वालों में हड़कंप मच गया।

जिले में ओवरलोड वाहन आए दिन हादसे का सबब बन रहे हैं। कारोबारी मौरंग, बालू व गिट्टी की ओवरलोडिंग कर राजस्व का नुकसान भी करते हैं। इसके अलावा ओवरलोड वाहन सड़कों को क्षति भी पहुंचाते हैं। जिलाधिकारी शीतल वर्मा के निर्देश पर सोमवार को पुलिस, परिवहन व खनन विभाग ने संयुक्त रूप से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन


अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम कृष्ण कुमार सिंह की अगुवाई में एआरटीओ उदित नारायण पांडेय, नायब तहसीलदार श्रीराम गौड़ व पुलिस की टीम ने नगर के दीप होटल के सामने लगने वाली मौरंग मंडी में सोमवार की सुबह छापेमारी की। यहां पिछले लंबे अरसे से अवैध तरीके से मौरंग की मंडी लगाई जाती है।

अफसरों की टीम को यहां मौरंग, बालू लदे 19 ट्रक खड़े मिले। एआरटीओ ने बताया कि जांच के दौरान सभी ट्रकों में ओवरलोड मिलने पर चालान के साथ पांच लाख रुपये प्रशमन शुल्क लगाया गया है। सभी ट्रक कोतवाली में निरुद्ध करा दिए गए हैं।

अवैध मंडी बनती हादसों का सबब
सिधौली में हाईवे के किनारे हर रोज लगने वाली अवैध मौरंग की मंडी आए दिन हादसों का सबब बनती है। बीते जून महीने में मौरंग लदे खड़े एक ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक टकरा जाने पर चालक की मौत हो गई थी। आए दिन हादसों के बाद भी अफसर इस अवैध मौरंग मंडी पर कार्रवाई करने से कतराते रहते हैं।
विज्ञापन


जिले में दर्जनों स्थानों पर फैला है जाल
मौरंग व बालू बिक्री के लिए अवैध तरीके से मंडी जिले के दर्जनों स्थानों पर रोजाना लगती हैं। शहर के बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास, नैपालापुर, खैराबाद में डीजे कॉलेज चौराहा, बिसवां, लहरपुर एवं मिश्रिख में मंडी लगाकर मौरंग-बालू बेची जाती है। इन मंडियों में प्रतिदिन ओवरलोड वाहन पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें