33 अधिकारियों का काटा एक दिन का वेतन
सीतापुर। स्वच्छ भारत मिशन की मुहिम में रुचि न लेना 17 ग्राम पंचायत अधिकारियों व 16 ग्राम विकास अधिकारियों को मंहगा पड़ गया है।
सीडीओ के निर्देश पर इन सबका एक दिन का वेतन काटा गया है। समीक्षा बैठक में गैरहाजिर रहने पर यह कार्रवाई की गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र राज ने बताया कि 14 व 16 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में सीडीओ की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक थी।
बैठक से 17 ग्राम पंचायत व 16 ग्राम विकास अधिकारी अनुपस्थित थे। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए गैरहाजिर रहने वाले ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों के खिलाफ सीडीओ अरविंद चौरसिया ने कार्रवाई के निर्देश जारी दिए।
डीपीआरओ ने बताया कि सीडीओ के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी सत्यदेव त्रिवेदी, अभिषेक साहू, विमल कुमार, अनिरुद्ध सिंह, आफताब आलम, हंसराज, अश्वनी राठौर, प्रेम चौधरी, विनय कुमार, विवेक कुमार, संदीप कुमार, दिनेश मिश्रा, श्रीश श्रीवास्तव, विवेक अवस्थी, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, शमीम बानो तथा बृजेश कुमार का एक दिन का वेतन काटा गया।
इसके अलावा चेतावनी दी गई है, कि भविष्य में बिना पूर्व सूचना के समीक्षा बैठक से गैरहाजिर रहे तो कठोर कार्रवाई होगी।
वहीं ग्राम विकास अधिकारी शिवराम, सुधीर बाजपेई, आलोक कुमार, अर्पित गुप्ता, अनूप अवस्थी, रामलखन वर्मा, विमलेश तिवारी, दयाराम शर्मा, सुभाष दीक्षित, हरिश कुमार, रण विजय सिंह, संजय प्रजापति, सेवक राम , हरदासी, संदीप यादव व राकेश मिश्रा का एक दिन का वेतन काटने के लिए डीडीओ को पत्र भेजा गया है।