फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिला अधेड़ का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में मिला अधेड़ का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन

महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में सेमरावां गांव के पास बुधवार को नाले में एक अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे परिवारीजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक घर से ससुराल जाने के लिए निकला था। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महोली कोतवाली इलाके के सेमरावां गांव के पास स्थित एक नाले में पचास वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। बाद में शव की पहचान महोली के मूड़ाहूसा निवासी राजाराम (50) के रूप में की गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान देखे गए। खबर पाकर पुलिस व मृतक के परिवारीजन भी पहुंच गए थे। परिवारीजन का कहना है कि राजाराम मंगलवार को एक रिश्तेदार के साथ अपने ससुराल मितौली जाने के लिए निकला था। लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंचा। परिवारीजन का आरोप है कि राजाराम की हत्या कर लाश को नाले में फेंक दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें