सीतापुर। मछरेहटा इलाके में बकाए के बाद विद्युत कनेक्शन काटे जाने के बावजूद 15 उपभोक्ताओं ने इनको जोड़ लिया था। इसकी हकीकत पावर कॉर्पोरेशन टीम के चेकिंग में सामने आई। इस पर इनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है।
अवर अभियंता आरएन राठौर ने बताया कि शुक्रवार को मछरेहटा इलाके में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें ग्राम मंसूरी निवासी रामचरण, रामलोटन, अनंत, रामप्रकाश, ईश्वरदीन, बुद्वा, राजेंद्र, कृष्णपाल व ग्राम भिठौरा निवासी बृजकुमार, मुन्नीलाल, साहब, रामसहारे, रामभरोसे के विद्युत कनेक्शन पर बकाया होने के चलते पहले ही काट दिए गए थे।
लेकिन इन लोगों ने बिना बकाया जमा किए ही कनेक्शन जोड़ लिया। इस पर इनके खिलाफ मछरेहटा थाने में केस दर्ज कराया गया है। वहीं भिठौरा ग्राम में अहमद अली एलटी लाइन से केबल जोड़कर विद्युत चोरी करते हुए पकड़े गए। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।