फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगो ने सुरक्षा गार्डो को पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में लाइन में लगने पर विवाद
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। शुगर फैक्ट्री में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर दबंगों ने सुरक्षा गार्डों की पिटाई कर दी। जिससे तीन सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित सुरक्षा गार्ड की तहरीर पर पुलिस ने दो दबंगों सहित पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शुगर फैक्ट्री बिसवां के चिकित्सालय द्वारा सोमवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया था। इसी बीच मुशीर व मुईन अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और बिना लाइन लगे दवा लेने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड दयाशंकर वर्मा, सुखराम व शिवकुमार ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दबंगों ने उनकी पिटाई कर दी। इस पिटाई से घायल सुरक्षा गार्डों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित गार्ड दयाशंकर की तहरीर पर पुलिस ने मुशीर व मुईन सहित पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें