फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार का ईनामी मोहर सिंह बंजारा को मुठभेड़ में दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश दबोचा
विज्ञापन


सीतापुुर। लखीमपुर समेत आसपास के कई जिलों में आतंक का पर्याय बने शरीफ बंजारा गैंग के 50 हजार रुपये ईनामी सदस्य मोहर सिंह उर्फ महदिया डकैत को क्राइम ब्रांच व इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दबोच लिया गया।

पुलिस ने उसे ऐसे वक्त गिरफ्तार किया है, जब वह रेकी करने के लिए बाइक से निकला था। उसके पास से एक बाइक व तमंचा भी बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने जिले में हुई डकैती की कई वारदातों का राजफाश करते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सीतापुर में पड़ोसी जिला लखीमपुर खीरी का शरीफ बंजारा गैंग वारदातों को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन


इसके आधार क्राइम ब्रांच की टीम समेत इमलिया सुल्तानपुर व शहर कोतवाली पुलिस को लगाया गया था जिसकी मानीटरिंग एएसपी मधुबन सिंह व सीओ योगेंद्र सिंह कर रहे थे।

शुक्रवार की रात सूचना मिली कि बंजारा गैंग का एक सदस्य रेकी करने के लिए इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में आ रहा है। इस पर क्राइम ब्रांच के प्रभारी हरमीत सिंह, शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी व इमलिया सुल्तानपुर के थानाध्यक्ष रायसाहब द्विवेदी ने पुलिस टीम के साथ ग्राम पडरखा के निकट नाकेबंदी की।

रात्रि करीब डेढ़ बजे उधर से बाइक सवार एक डकैत निकला, पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो डकैत ने एक के बाद एक दो फायर कर दिए। इस पर पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए घेराबंदी तेज कर दी। भारी पुलिस बल देख डकैत के हौसले पस्त हो गए।

इसी बीच पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए डकैत की पहचान लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारन पुरवा निवासी मोहर सिंह उर्फ महदिया के रूप में हुई है। उसके कब्जे से बिना नंबर की एक बाइक, तमंचा मय कारतूस बरामद किया।

एसपी ने बताया कि मोहर सिंह शरीफ बंजारा गैंग का सदस्य है। उसके ऊपर 50 हजार का ईनाम था। मोहर सिंह व उसके गैंग पर सीतापुर जिले में इमलिया सुल्तानपुर व महोली कोतवाली में कई मामले दर्ज हैं।

इसके अलावा बहराइच, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी आदि जिलों में डकैती आदि की तमाम मामले दर्ज हैं। बताया कि बरामद बाइक भी चोरी की ही है, उसके स्वामी का पता लगाया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिव शिंह, इसरार अहमद, सिपाही रवि वर्मा, राहुल कुमार, पारुल, अंकुर, शिव शंकर, सोहनपाल ,गौरव कुमार व नसरुद्दीन आदि शामिल हैं।

एसपी ने बताया कि शरीफ बंजारा गैंग चोरी व डकैती दोनों ही तरह की वारदातों को अंजाम देता है। यह गैंग पिकअप व वैन से चलता है। पहले निशाने पर उसके जानवर होते हैं। यदि कहीं जानवर मिल जाते हैं, तब उन्हें पिकअप में भरकर यह गैंग निकल लेता है।

इसी बीच अगर कोई घर इन्हें मिल जाता है, तब डकैती जैसी वारदात को भी अंजाम दे देते हैं। कहीं पर टोके जाने पर इस गैंग के सदस्य खुद को पशु व्यापारी बताते हैं। इस वजह से लोग इन पर संदेह भी नहीं करते हैं।

मुठभेड़ में दबोचा गया मोहर सिंह किसी छोटे गैंग का सदस्य नहीं है। बल्कि वह ऐसे शातिर गैंग का सदस्य है जिसके सरदार शरीफ बंजारा की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित है।
विज्ञापन


पुलिस को शरीफ की भी तलाश है। मोहर सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शरीफ बंजारा के संबंध में काफी पूछताछ की लेकिन मोहर सिंह ने शरीफ का पता नहीं बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें