फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम जुलूस में बवाल, 10 जख्मी

Thu, 13 Oct 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मोहर्रम का जुलूस
विज्ञापन
मोहर्रम जुलूस के दौरान बुधवार को जिले में कई जगहों पर मारपीट व बवाल में कई लोग जख्मी हो गए। हरगांव में जहां दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। वहीं रेउसा में भी आगजनी व पथराव में कई लोग चोटिल हो गए। पुलिस व पीएसी के जवानों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


हरगांव के सरांय पित्थू के कुछ लोग ताजिया दफन कर जा रहे थे तभी जोशी टोला में रास्ते को लेकर इनकी कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में मारपीट शुरू हो गई। खबर पाकर दूसरे ताजियादारों ने भी विरोध जताते हुए ताजिये सड़क पर रख दिया। डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी  सौमित्र यादव, कई थानों की फोर्स व भारी पीएसी बल मौके पर पहुंचा।

अफसरों के समझाने के बाद लोगों ने करीब दो घंटे बाद ताजिए सुपुर्दे-ए-खाक किए। मामले में सरांय पित्थू के बाबू पुत्र पुत्तन की तहरीर पर जोशी टोला निवासी सुभाष जोशी, राहुल, पुष्कर, त्रिलोकी, राजू, बाबू, देवेंद्र, दीपक, आकाश, छोटे,  शेरू, प्रदीप, सर्वेश, रामजी, श्यामजी, गौतम आदि को नामजद किया है।
विज्ञापन


हमले में बाबू के अलावा उसके पक्ष के असलम, रौनक, इमरान, वहीद, रहमत अली, महताब, नदीम रजत, रियाज जख्मी हुए। बीच-बचाव में आरक्षी अखिलेश यादव भी चोटिल हो गया। दूसरी ओर से गौतम जोशी ने बाबू व उसके साथ मौजूद 30-35 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने सुभाष जोशी, बाबू, राजू आदि कई लोगों को हिरासत में लिया है।

कस्बे में पीएसी व पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं रेउसा थाना क्षेत्र के डिहुवा नेवदा गांव में बुधवार को जव्वाद पक्ष के लोग ताजिया लेकर जुलूस के साथ विवादित रास्ते से होकर बशीर के घर के पास पहुंचे। तभी दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। जव्वाद पक्ष के राजू, मेराज, अमीन के छप्पर व एक ताजिया जल गया।

बाबू, मेराज, कय्यूम व जव्वाद जख्मी हुए। दूसरे पक्ष के बशीर का भी छप्पर जला। इन लोगों ने एक-दूसरे पर आग लगाने का आरोप लगाया है। एसओ डीके सिंह का कहना है कि मामले में कुछ लोगों को पकड़ा गया है। इसके अलावा सकरन के कल्ली गांव में दो पक्षों में ताजिए के जुलूस में ट्रैक्टर निकालने पर बवाल हो गया। लहरपुर के नबीनगर में बाजा बजाने को लेकर एक ही पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें