फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, घेरा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। गोशाला में पशुओं के रखरखाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसके बाद थाने में केस दर्ज करते समय कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर हंगामा काटा। जिसमें पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत विमला सिंह के प्रधान प्रतिनिधि कैलाश राणा व बक्सोहिया गांव के कुछ लोगों के मध्य गौशाला में पशुओं के रखरखाव को लेकर रविवार को मारपीट हो गई। उसके बाद एक पक्ष के प्रधान प्रतिनिधि कैलाश राणा ने दूसरे पक्ष के अतुल कुमार, दीपक मिश्र ,रिंपी सिंह , भूपेंद्र सिंह ,भोलू सिंह अवधेश, कृष्ण पाल सिंह ,शुकुल सहित 40 लोगों पर हमला कर मारपीट का तथा चेन छीनने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
दूसरे पक्ष से कमला देवी निवासी बकसोहिया ने प्रधान प्रतिनिधि कैलाश राणा सहित भाकपा नेता अर्जुन लाल के खिलाफ तहरीर देते हुए छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप लगाया। जब प्रधान थाने में केस दर्ज किया जा रहा था तभी भाकपा नेता अर्जुन लाल के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने आकर थाने का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ अभद्रता भी की।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया। एसओ बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज किया गया है। थाने के सामने अभद्राता करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें