फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में खड़ी कार को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर) । कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सूचना के आधार पर कार को सीज कर दिया । इसके संबंध में एक कबाड़ी को हिरासत में ले लिया । पूछताछ के बाद जिसको रिहा कर दिया गया। शनिवार को नगर के मोहल्ला बहलोलपुर से एक कार को संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी होने पुलिस ने जब्त कर लिया। कार के संबंध में पूछताछ के लिए कुछ कबाड़ियों को पुलिस कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

कार से किसी भी तरह का संपर्क न होने पर पुलिस ने उनको छोड़ दिया। जिसके बाद कोतवाली परिसर में इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने क्षेत्र के कबाड़ व्यापारियों के साथ बैठक की। जिसमें व्यापारियों ने दुकानें बंद होने से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया गया और कहा की दुकानें बंद होने के बाद भी व्यापारी जीएसटी जमा कर रहे हैं। इंस्पेक्टर ने कबाड़ व्यापारियों से कहा कि सभी लोग सक्षम अधिकारी से संपर्क कर दुकानों को पुन: चलाने के लिए संपर्क करें। उच्च अधिकारियों के बिना इजाजत के किसी भी कबाड़ व्यापारी को दुकान खोलने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें