फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरी का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम से लापता एक किशोरी का शव संदिग्ध हालात में घर से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में पेड़ से फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

मल्लापुर गांव निवासी मीता (14) पुत्री नन्हकऊ मंगलवार की शाम को अचानक घर से गायब हो गई थी। जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह किशोरी का शव घर से करीब 50 कदम की दूरी पर पुतान के गन्ने के खेत में लगे बबूल के पेड़ से संदिग्ध हालात में लटकता मिला।
शव फंदे पर लटकने की सूचना पाकर परिवार व गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ सुशील कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें