फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार-जीत की बाजी लगाते नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अटरिया (सीतापुर)। पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के गोधना गांव के पास एक बाग में हारजीत की बाजी लगा रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन लोगों के पास से 10 हजार 800 की नकदी, ताश के पत्ते आदि बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष करुणेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग थाना क्षेत्र के गोधना गांव के पास एक आम की बाग में जुए की फड़ पर हारजीत की बाजी लगा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर छापा मारा।
पुलिस ने गोधना गांव के ही निवासी अब्दुल गफ्फार, अल्ताफ, जाहिद, देशराज, रफीक, सलीम, राकेश, अनंतराम व रिफाकत अली को पकड़ा है। जामा तलाशी के दौरान इन लोगों के पास से 16 सौ रुपये बरामद हुए हैं। साथ ही माल फड़ नौ हजार 200 बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें