फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टरबाग (सीतापुर)। कमलापुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर आम की बाग में फंदे से लटका मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

कमलापुर इलाके के कान्हमऊ मजरा चमर पुरवा गांव निवासी सीताराम (31) पुत्र सूरजवली का शव रविवार की सुबह संदिग्ध हालात में गांव के पास ही आम की एक बाग में पेड़ से फंदे पर लटका मिला।
जानकारी होने के बाद परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि रात 11 बजे सीताराम बिना बताए घर से निकल गया था। काफी तलाश के बाद भी कहीं उसका पता नहीं लग सका। सुबह गांव के पास ही ग्रामीणों ने आम की बाग में शव को लटकते देखा।
विज्ञापन

सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ कमलापुर राजकुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें