फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से असलहे के बल पर दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही दो लोगों पर असलहे के बल पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दे दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस घटना की जानकारी से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

पिसावां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का कहना है कि मंगलवार की शाम में घर में मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दो लोग उसके घर घुस आए। आरोप है कि उन लोगों ने उसको पकड़ लिया और खींच कर कमरे में ले जाने लगे। जब उसकी ननद ने उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने तमंचा सटा दिया।
शोरगुल की आवाज सुनकर जब आस-पड़ोस के लोग दौड़े तो दोनों आरोपी धमकियां देते हुए वहां से भाग निकले। घटना को लेकर उसने थाने में तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। एसओ केबी सिंह का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जानकारी होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें