फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर की हत्या, दो महिलाओं पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। शहर से सटे इस्माइलपुर गांव में कुछ लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को पकड़कर न सिर्फ उसकी हत्या कर दी, बल्कि उसका मांस पकाने की भी तैयारी में थे। किसी तरह पुलिस व वन विभाग को इसकी भनक लग गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। वन विभाग की टीम ने रामकोट थाने में दो महिलाओं के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

डीएफओ अनिरुद्ध पांडेय ने बताया कि रामकोट थाना क्षेत्र में शहर से सटे इस्माइलपुर गांव में कुछ लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी। यह लोग राष्ट्रीय पक्षी के मांस को पकाने की तैयारी में थे। तभी किसी को भनक लग गई और लोगों ने पुलिस व वन विभाग को सूचित कर दिया। खबर पाते ही रामकोट पुलिस वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मौके से मारे गए राष्ट्रीय पक्षी मोर को बरामद कर लिया है। इस दौरान आरोपी वहां से भाग निकले। घटना को लेकर गंगाजली पत्नी कमलेश व राजरानी पत्नी छोटकन्ने के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। एसओ रामकोट बृजेश राय ने बताया कि मोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में जांचकर कार्रवाईँ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें