फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के प्रेमी को पकड़ने के चक्कर में नदी में डूबा भाई

विज्ञापन
रामपुर मथुरा के भगवानपुर मजरे जरावन के पास चौका नदी में डूबे युवक की तलाश करते पीएसी के गोताखोर। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। नाबालिक बहन को अगवा करने वाले गैर जनपद के युवक को दौड़ाकर पकड़ने के प्रयास में युवती का भाई सोमवार को चौका नदी में डूब गया। उसकी तलाश की जा रही है। अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है। पुलिस, ग्रामीण गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे युवक की तलाश में जुटे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के सिलसिले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बहन रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्याही है। जिसके चलते युवक का अपनी बहन के घर आना जाना लगा रहता था। यहां उसका गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया। रविवार की रात वह अपनी प्रेमिका को लेकर गांव से फरार हो गया। रात भर तो किसी को इसकी खबर नहीं हुई, लेकिन तड़के जब लड़की वालों को पता चला तो उन लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच गांव के लोग जब खेतों की ओर निकले तो गन्ने के एक खेत में युवक और उसकी प्रेमिका देखी गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी लड़की के पिता को दी।
बेटी के बारे में खबर पाते ही लड़की का पिता और परिवार के लोग फौरन खेत की ओर पहुंचे। लड़की और उसके प्रेमी ने जैसे ही परिवार व गांव वालों को आता देखा वैसे ही दोनों भाग खड़े हुए। इस पर लड़की के परिवार वालों ने दोनों को दौड़ा लिया। कुछ दूर चलकर लड़की को तो इन लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन युवक भागता रहा। पीछे से लड़की का भाई भी उसे दौड़ाता रहा। लोगों को पीछा करते हुए देखकर युवक पड़ोस में बह रही चौका नदी में कूद गया और तैर कर पार निकल गया। लेकिन पीछे से उसको पकड़ने के लिए दौड़ा रहा लड़की का भाई तैर न पाने की वजह से नदी में ही डूब गया। उसने शोर मचाया। लोग पड़ोस में थे, लेकिन उसको बचा नहीं पाए।
विज्ञापन

घटना की खबर पाकर थाने से पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलवा कर उसकी तलाश शुरू करा दी है। समाचार लिखे जाने तक नदी में डूबे युवक का पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश जारी है। घटना को लेकर एसओ सुरेश चंद्र मिश्रा का कहना है सिद्धार्थ नगर के निवासी युवक व गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग की वजह से दोनों गांव से भाग निकले थे। सुबह जानकारी होने पर परिवार के लोग दोनों की तलाश कर रहे थे। इसी बीच दोनों के मिलने पर जब उनको पकड़ने की कोशिश की गई तो दोनों भाग निकले। नदी में डूबे युवक की तलाश कराई जा रही है। तहरीर आने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें