फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जेई पर अभद्रता का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कस्बे की एक महिला ने बिजली विभाग के जेई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि जेई ने आरोपों को गलत बताया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

सिधौली कस्बा के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि सोमवार को विद्युत विभाग के जेई अंकित श्रीवास्तव कर्मचारियों के साथ उसके घर पर आए। महिला ने उनसे कहा कि इस समय मेरे घर में कोई पुरुष मौजूद नहीं है। मीटर घर के अंदर लगा है। बाद में आकर कनेक्शन काटना। आरोप है कि इतने में ही जेई ने हाथ मरोड़ते हुए घर के अंदर घुस आए और गालियां देते हुए बेइज्जत किया। उनके तीन कर्मचारियों ने भी मुझसे धक्का-मुक्की की और दुर्व्यवहार किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए जांच कराकर कर कार्रवाई की मांग की है।
इस बाबत जेई अंकित श्रीवास्तव ने कहा कि 57 हजार की बकाएदारी थी। मैं कर्मचारियों के साथ कनेक्शन काटने गया था। उस समय इनके घर में पुरुष मौजूद थे। इसी को लेकर उन्होंने गलत आरोप लगाया है। लगाए गए आरोप निराधार हैं। इंस्पेक्टर राम प्रकाश का कहना है कि महिला व जेई टाउन के बीच विवाद की जानकारी अभी मुझे नहीं है। मैं बाहर हूं। अगर तहरीर दी है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें