फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कलां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में पत्नी को विदा कराने गए एक युवक का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर फंदे पर लटकता मिला है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजन शव को मौके से उठाने नहीं दे रहे थे और हंगामा कर रहे थे। हंगामे की सूचना पाकर सीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

संदना इलाके के डेंगरा निवासी अनुज (35) पुत्र मनीराम की ससुराल रामपुर कलां इलाके के गांव रेवां मेें है, जहां पर वह सोमवार को पत्नी को विदा कराने के लिए आया था। जहां पर मंगलवार को युवक का शव गांव के बाहर फंदे पर लटकता मिला। मामले की सूचना पाकर मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। परिजन कार्रवाई के लिए अड़े थे और शव को मौके से उठने नहीं दे रहे थे।कार्रवाई को लेकर हंगामा भी किया।
सूचना पाकर सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक, कई सालों से पत्नी-पत्नी का विवाद चल रहा था। काफी समय से पत्नी मायके में ही रह रही थी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। एसओ रामपुर कलां ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें