लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में स्कूल से घर आ रही एक नाबालिग छात्रा और एक विवाहिता से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव की छात्रा गुरुवार को स्कूल से घर वापस आ रही थी। आरोप है कि गांव के बाहर स्वामी दयाल तथा लालता ने बुरी नीयत से छात्रा को दबोचकर घसीटने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर धमकी देते हुए भाग गए। छात्रा की मां ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। दूसरी घटना में गुरुवार की देर रात घर में अकेली होने से एक विवाहिता के साथ छेड़छाड़ का आरोप है।
घटना के समय महिला का पति खेत देखने गया था। आरोप है कि गांव का ही कौशल घर में आ धमका और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आते देख वह भाग गया। कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों में तीन आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।