शहर के राजा कॉलेज मैदान व राजकीय इंटर कॉलेज में लगे पटाखा बाजार में खूब रौनक दिख रही है। व्यापारियों का मानना है कि पटाखों में पिछले साल के मुकाबले इस बार कोई खास आइटम नहीं आया पर दाम बीस फीसदी बढ़ गए। कुछ आइटम जिन पर शाहरुख, सलमान, कैटरीना जैसे स्टारों की तस्वीर और नाम हैं जरूर बाजार में नए हैं।
जो बच्चों को सबसे ज्यादा लुभा रहे हैं। बाजार में पांच रुपये से लेकर पांच हजार तक के पटाखे मौजूद हैं। सबसे ज्यादा बिक्री पचास रुपये तक के राकेट, चटाई, बम, मिर्चा जैसे आइटम की ही हो रही है। दुकानदार के मुताबिक मंगलवार को पटाखा बाजार में जबरदस्त भीड़ उमड़ने की संभावना है।