इमलिया सुल्तानपुर में के चौकी काजीकमालपुर क्षेत्र के दलजीतपुर में बाघ की सूचना के बाद मौके पर म
इमलिया सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में बाघ ने बीती रविवार रात एक गाय को निशाना बनाया। बाघ की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वन विभाग के अधिकारियों ने पगचिह्नों के आधार पर बाघ की पुष्टि की है। टीम कॉम्बिंग में लगी हुई है।
इलाके के काजीकमालपुर क्षेत्र के दलजीतपुर गांव में बीती रविवार रात बाघ ने गाय को निशाना बनाया। जिसके अवशेष खेत में मिले। वहीं सोमवार सुबह किसान रामपाल व उनकी पत्नी खेत में काम रहे थे कि अचानक गन्ने के खेत से जंगली जानवर निकलकर दूसरे खेत में जाने लगा। यह देखकर दोनों लोग डर के मारे गांव की ओर भागे व चिल्लाने लगे। रामपाल ने बताया कि जंगली जानवर बाघ था। सूचना पाकर गांव वाले डंडा लेकर खेत की ओर पहुंचे। जहां पगचिह्न भी मिले। ग्रामीणों ने 112 नंबर डायल कर घटना की जानकारी दी। वन विभाग को भी सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचे वन दरोगा अक्षय पांडे ने पगचिह्नों की जांच की। उन्होंने बताया कि बाघ के पगचिह्न् मिले हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।