फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी की टक्कर से युवक की मौत, मौसेरा भाई जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। लखीमपुर खीरी के दो मौसेरे भाइयों को तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। जख्मी युवक को जिला अस्पताल लाया गया है। एसयूवी चालक वाहन सहित भाग निकला। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

लखीमपुर कोतवाली क्षेत्र के सेउढ़ा गांव निवासी पप्पू उर्फ बांके (22) पुत्र रामदरस अपने मौसेरे भाई सूरज (20) पुत्र खुशीराम के साथ मंगलवार को हरगांव इलाके के सरैंया राह गांव रिश्तेदारी में आए थे। वहां से बुधवार सुबह दोनों वापस जा रहे थे।
जब सरैंया राह गांव से कुछ दूरी पर निकले, तभी एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन सहित भाग निकला। हादसे में जख्मी दोनों युवकों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

वहां से पप्पू को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूरज का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें