फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: सपा सांसद आजम खान हुए संक्रमित, बेटा अब्दुल्ला भी महामारी की चपेट में

Sat, 01 May 2021 10:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम भी संक्रमित पाए गए हैं। दरअसल, सीतापुर कारागार में सांसद समेत कुल 13 बंदियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम भी संक्रमित पाए गए हैं। दरअसल, सीतापुर कारागार में सांसद समेत कुल 13 बंदियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात आई मेडिकल रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। जिसके बाद सभी को जेल के अंदर एक अहाते में आइसोलेट कर दिया गया है। प्रभारी जेल अधीक्षक आरएस यादव के अनुसार, कारागार में 69 बंदियों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। 

शुक्रवार रात इसकी रिपोर्ट आई। जिसमें रामपुर सांसद आजम खां, अब्दुल्ला आजम समेत कुल 13 बंदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। 12 बंदियों को अलग अहाते में रखा गया है। जबकि सांसद आजम खां पहले से ही अलग अहाते में थे। 
विज्ञापन


सभी का इलाज कारागार चिकित्सक ने शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग को कुछ और बंदियों की जांच कराने के लिए कहा गया है, जल्द ही उनका भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें