फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं की 28 दिन होगी निगरानी

विज्ञापन
लालबाग की मुख्य बाजार में बिना मास्क के खरीददारी करती महिलाएं। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। टीका लगवाने वाले कोरोना योद्धाओं पर स्वास्थ्य विभाग नजर रखेगा। टीकाकरण के बाद अगली डोज यानी 28 दिन तक वे स्वास्थ्य विभाग की नजर में रहेंगे। सीएचसी अधीक्षक उनसे फीडबैक लेते रहेंगे। पहले चरण में सिर्फ स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा है। अगर कोई दिक्कत होती है तो वह अधीक्षक से अपनी दिक्कत साझा कर सकेंगे। इससे टीका लगने के परिणाम जाने जा सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण की शुक्रवार को जिले में शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन जिले में 400 योद्धाओं का चयन किया गया था। इसमें 302 योद्धाओं को टीका लगाया गया है। 98 योद्धा किन्हीं कारणों से वंचित रह गए हैं। अब इनको अगले चरण में टीका लगवाया जाएगा। टीकाकरण के बाद सभी लोग पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं। पहले दिन टीका सफलतापूर्वक लोगों को लगा था। आधा घंटे तक सभी को आब्जर्वेशन रूम में बैठाए जाने के बाद उनको घर जाने की अनुमति दी गई थी।
अब स्वास्थ्य विभाग इन योद्धाओं पर बराबर नजर रखेगा। इन्हें अगली डोज 28 दिन बाद कोविडशील्ड कंपनी की दी जाएगी। इसलिए जब तक इनको यह डोज नहीं मिल जाएगी, वह स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेंगे। इसके लिए सीएचसी अधीक्षक आशा व एएनएम के माध्यम से फीडबैक लेते रहेंगे। इस दौरान अगर कोई दिक्कत आती है तो इनका इलाज किया जाएगा। टीकाकरण के बाद उसके परिणाम जानने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना का खतरा टला नहीं, नियमों का पालन जरूरी
कोरोना का टीका भले ही आ गया हो, लेकिन अभी कोरोना को हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जेएन सिंह का कहना है कि जब तक सभी लोगों को टीका नहीं लग जाता है तब तक इससे बचाव का सबसे अच्छा तरीका सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क ही है। इससे हम अपने आप को सुरक्षित तरीके से रख सकते हैं। इसलिए जब भी बाहर निकले तो मास्क का जरूर प्रयोग करें। सैनिटाइजर से हाथ धुलते रहे। जिलेवासियों ने कोरोना का डटकर मुकाबला किया है। इसी वजह से जिले में कोरोना की रफ्तार बहुत ही कम हो गई है। इसी तरह से हम कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए कोरोना को भगाने में कामयाब होंगे।
बाजार में हो रही सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी
कोरोना का संक्रमण जिले में कम हो रहा है। यह हम सभी के लिए राहत भरी खबर है लेकिन अभी लापरवाही बरतने की जरूरत नहीं है। लेकिन कुछ गैर जिम्मेदार लोग अभी से इसको हल्के में ले रहे है। इसकी तस्दीक रविवार को लालबाग बाजार में देखने को मिली। महिलाएं कपड़े खरीदने आई थी। वह न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रही थी, न ही मॉस्क लगाए थी। इसी तरह कई दुकानों पर भी भीड़भाड़ देखने को मिली। बाइकों पर कई युवक बिना मास्क के ही घूम रहे है। इसी तरह से कई अन्य जगहों के नजारे कैमरे में कैद किए गए। जब कोरोना की रफ्तार कम हो रही है तो जिले के अफसर भी इसको लेकर संजीदा नहीं है। वह भी अभियान नहीं चला रहे है। इसी वजह से लोग और भी बेपरवाही से घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें