फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला की मौत, 21 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में सोमवार को एक संक्रमित महिला की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। वहीं 21 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या 2835 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहर के कजियारा इलाके की एक महिला ने तीन दिन कोरोना की जांच कराई थी। जिसमें यह पॉजिटिव आई थी। पहले एल-1 हॉस्पिटल खैराबाद गई। वहां पर गंभीर हालात को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया था। सोमवार को इलाज के दौरान अचानक महिला की मौत हो गई।
वहीं सोमवार को आई रिपोर्ट में केशवनगर, सादिकापुरवा, हरदोई रोड, जेबी ऑयल मिल इंडस्ट्री हरदोई रोड, रामपुर मथुरा, सदर बाजार, रानीपुर, बेलवाखुर्द झार, स्टेशन रोड सिविल लाइन, नारायन नगर, चंदीखेरा तंबौर, द्वितीय वाहिनी पीएससी कॉलोनी, उरदौली महोली में केस सामने आए हैं। इसके अलावा पिसावां के मुस्बरपुर में चार लोग पॉजिटिव हुए हैं। इससे गांव के लोग कोरोना को लेकर भयभीत हो गए है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया मरीजों को भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें