फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 कैदियों समेत 74 और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को वायरस की रफ्तार और बढ़ी दिखी। सुबह आई रिपोर्ट में जेल के 15 कैदियों समेत 74 और लोग संक्रमित पाए गए हैं, दो स्वास्थ्यकर्मी, दो पोस्टकर्मी, एक बैंककर्मी भी शामिल हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 2158 के आंकड़े पर पहुंच गई है। मरीजों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का ग्राफ गुरुवार को फिर से उछाल मार दिया। बुधवार को जहां इनकी संख्या में कमी आई थी। वहीं गुरुवार को सबसे अधिक प्रभावित जिला कारागार रही है। यहां पर 15 कैदी संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा डाकघर रामपुर मथुरा में दो कर्मी संक्रमित हुए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा बिसवां का एक कर्मी पॉजिटिव हुआ है। सीएचसी खैराबाद के दो कर्मी संक्रमित हुए हैं। सीडीपीओ ऑफिस गोंदलामऊ का एक कर्मचारी पॉजिटिव आया है। जनता माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर अटरिया के लिपिक व उनकी बहन कोरोना पॉजिटिव हो गई है।
यूपीएसआरटीसी चुंगी चौकी दो, कसरैला दो, गोविंद नगर सिधौली दो, बिसवां देहात दो, अकसोहा रेउसा में सात लोग एक साथ संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा आंख अस्पताल रोड, इमलिया सुल्तानपुर, टेनी पिसावां, सुभाष नगर, रिजर्व पुलिस लाइन, विजय लक्ष्मी नगर, परसेंडी, रामपुर मथुरा, तमन्नापुर पहला, मनीष हॉस्पिटल सिधौली, सरवागी टोला महमूदाबाद, तंबौर, अटरिया सीतापुर, धौनापुरवा, रामनगरा, बेदौरा, सुभाष नगर, परसेंडी, सिघानिया, परसापुर, बिदौरा, होली नगर सीतापुर, बैजनाथ कॉलोनी, सुदामापुरी, चकबंदी ऑफिस तरीनपुर, परसदा, मरखापुर रेउसा, जयपालपुर सिधौली में एक-एक केस पॉजिटिव हैं। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें