सीतापुर। जिले में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक और बैंक कर्मी की मौत हो गई, जबकि स्वास्थ्यकर्मी समेत 71 लोग और संक्रमित मिले हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 29 हो गई है। जिले में अब मरीजों की संख्या 3507 हो गई है।
शहर के भार्गव कॉलोनी निवासी बैंक मैनेजर शाहजहांपुर में नौकरी करते थे। एक सप्ताह पहले उनकी अचानक तबियत खराब होने पर लखनऊ में भर्ती कराया गया था। वहां पर इलाज के दौरान कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य महकमे को इस मौत की अभी जानकारी नहीं है।
बिसवां सीएचसी के एक स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव हो गए हैं। इसके अलावा महमूदपुर महोली, बिसवां, निपनिया बिसवां, भैसहा बिसवां, सरैंयाकलां बिसवां, सरैंया बिसवां, सरसाखुर्द बिसवां, भिठौली बिसवां, मास्टर कॉलोनी बिसवां, कला सरायं बिसवां, टेडई बिसवां, शंकरगंज, पठानीटोला बिसवां, रेस्यौरा, रामकोट, मछरेहटा, पैगाम्बरपुर महमूदाबाद, गड़ियनपुरवा महमूदाबाद, पुनेरा मिश्रिख, रन्नपुर मिश्रिख, किन्हौटी रामकोट, घूरामऊ बंगला, राजापुर, कलेक्ट्रेट कॉलोनी, तामसेनगंज, विजय लक्ष्मीनगर, सीतापुर आंख अस्पताल, तामसेनगंज, मुसीदाबाद, बाल्दा सीतापुर, सिरौली पहला, मखपुर जरेली, केवलपुरवा, सीएचसी सिधौली, शिवपुरी सीतापुर, भदेसिया बिसवां, बस स्टॉप, रोटीगोदाम में पॉजिटिव मामले आए हैं। वहीं बिसवां के सदरपुर में महिला व उसका पुत्र पॉजिटिव हुआ है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया इन मरीजों को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।